फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Players and Scout-Guide students will get benefit of bonus marks in board examinations

CG News: बोर्ड परीक्षाओं में खिलाड़ियों और स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को मिलेगा बोनस अंक का लाभ

Wed, 25 Feb 2026 06:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Feb 2026 06:45 PM IST
सार

इसके तहत रायपुर जिले से 226 खिलाड़ियों और 78 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के नाम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अग्रेषित किए गए हैं।

विज्ञापन
Players and Scout-Guide students will get benefit of bonus marks in board examinations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस वर्ष आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से जुड़े विद्यार्थियों को अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके तहत रायपुर जिले से 226 खिलाड़ियों और 78 स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के नाम जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अग्रेषित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, खेल गतिविधियों के आधार पर कक्षा 12वीं के 118 और कक्षा 10वीं के 108 विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। वहीं स्काउट-गाइड गतिविधियों में 12वीं के 31 और 10वीं के 37 विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। राज्य स्तर पर कुल कितने विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे, इसकी समेकित जानकारी अभी मंडल को प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, जिलों से प्राप्त आंकड़े पहले लोक शिक्षण संचालनालय को भेजे जाते हैं, वहां से अनुमोदन के बाद शिक्षा मंडल को सूची उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


नियमों के अनुसार राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने पर 20 अंक तक का प्रावधान है। एनसीसी गतिविधियों में आरडी परेड और मावलंकर शूटिंग के लिए 15 अंक, वायु, थल या नौसेना शिविर में भागीदारी पर 15 अंक तथा डी कैट शिविर के लिए 10 अंक दिए जाएंगे। स्काउट-गाइड में राज्यपाल पुरस्कार पर 10 और राष्ट्रपति पुरस्कार पर 15 अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा साक्षरता कार्यक्रम या उल्लास नव भारत अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों और अनुदेशकों को अधिकतम 10 अंक तक दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को मिलेगा, जिन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अथवा अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो। मंडल का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed