{"_id":"68552fee7ef3ace16406be29","slug":"placement-camp-organized-on-27th-june-to-provide-employment-to-unemployed-in-private-sector-in-gpm-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने 27 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन विभागों में होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने 27 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन विभागों में होगी भर्ती
Fri, 20 Jun 2025 03:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:25 PM IST
सार
बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 जून को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया जा रहा है। इस कैंप में पांच निजी नियोजकों द्वारा 85 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला की ओर से बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 27 जून को सुबह 10 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया जा रहा है। इस कैंप में पांच निजी नियोजकों द्वारा 85 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।
इच्छुक आवेदक जो दसवीं, बारहवीं, बीएससी नर्सिंग, बीकॉम, एमबीए आदि उत्तीर्ण है, इस कैंप में भाग ले सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं सभी शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची-प्रमाण पत्र की मूल प्रति व छाया प्रति के साथ उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र टीकरकला गौरेला से संपर्क कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंप में कॉन्फिडेंस मेन पावर सर्विस बिलासपुर द्वारा चपरासी के 10, कंप्यूटर ऑपरेटर के 10, अकाउंटेंट के 5, ड्राइवर के 15, फिटर के 5, इलेक्ट्रीशियन के 5, वेल्डर के 5 एवं डीजल मैकेनिक के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह परफेक्ट क्लॉथ स्टोर पेंड्रा द्वारा सेल्समैन के 3 एवं रिसेप्शनिस्ट के 1 पद पर, पिनाकी हॉस्पिटल गोरेलाल द्वारा स्टाफ नर्स के 5, ऑफिस बॉय के 5 एवं हाउस कीपिंग के 2 पद पर भर्ती की जाएगी। कैंप में आरोग्यश्री हॉस्पिटल मरवाही रोड मनोरा द्वारा स्टाफ नर्स के 5 एवं हाउस कीपिंग के 2 पद पर और काका जी एंड रेस्टोरेंट पेंड्रा द्वारा साउथ इंडियन फूड कैफे (रसोइया) के 2 पद पर भर्ती किया जाना है।