{"_id":"6867df6818ef90a482092b24","slug":"people-demonstrated-against-dilapidated-and-poor-condition-of-kawardha-raipur-bypass-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कवर्धा-रायपुर बाईपास की हालत बदहाल, पानी से भरे गड्ढों में बैठकर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कवर्धा-रायपुर बाईपास की हालत बदहाल, पानी से भरे गड्ढों में बैठकर लोगों ने किया अनोखा प्रदर्शन
Fri, 04 Jul 2025 07:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Jul 2025 07:49 PM IST
सार
कवर्धा-रायपुर बाईपास की जर्जर तथा खस्ताहाल स्थिति को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। गड्ढे भरकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
पानी में बैठकर लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कवर्धा शहर के मिनी माता चौक से होकर गुजरने वाले कवर्धा-रायपुर बाईपास की जर्जर तथा खस्ताहाल स्थिति को लेकर आज शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी के नेतृत्व में किया। लोगों ने बाईपास में निर्मित हो चुके गड्ढों में भरे पानी में बैठकर व हाथो में अपनी मांग से संबंधित तख्तियां रखकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द मार्ग निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया। गड्ढे भरकर वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी ने बताया इस जर्जर व खस्ताहाल मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग शासन-प्रशासन तथा संबंधित विभाग से करते आ रहे हैं। लेकिन मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जिसके कारण इस बारिश के सीजन में लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बाईपास की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि इसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पूरा मार्ग कीचड़ तथा गड्ढों से पट गया है। बाईपास के किनारे दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदारों ने बताया कि मार्ग में इतने बड़े गड्ढे हो चुके है कि किसी भारी वाहन के इन गड्ढों से होकर उतरने पर गड्ढों में भरा बारिश का गंदा पानी उनके दुकानों तक पहुंच जाता है। इन हालातों में समझा जा सकता है कि लोगों को किस तरह की परेशानी उठानी पड़ रही होंगी।
विज्ञापन