फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   parking Route plan for CG State Level Youth Festival 2023

Chhattisgarh: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव देखने आ रहे हैं रायपुर शहर तो पढ़ लें ये खबर, नहीं तो रह जाएंगे पछताते

Sat, 28 Jan 2023 04:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव देखने के लिए यदि आप रायपुर शहर आ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है।

विज्ञापन
parking Route plan for CG State Level Youth Festival 2023
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए पार्किग रुट प्लान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव देखने के लिए यदि आप रायपुर शहर आ रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। रायपुर यातायात पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों, दर्शकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आपातकालीन वाहनों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रूट प्लान बनाए हैं। अलग-अलग मार्ग एवं पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन

 जिलों से आए प्रतिभागियों के लिए पार्किंग व्यवस्था 

राज्य के अलग-अलग जिले से यूथ फेस्टिवल में भाग लेने आए  प्रतिभागियों के वाहन यूनिवर्सिटी के गेट के सामने स्थित सिटी बस डिपो में अपने वाहन खड़ा करेंगे और कार्यक्रम पश्चात डिपो पार्किंग से ही गाड़ी में बैठकर अपने आवास स्थल रवाना होंगे।

विज्ञापन

महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासमुंद बलौदाबाजार गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शक टाटीबंध चौक से जी रोड होकर यूनिवर्सिटी गेट में दर्शकों को उतार कर एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। 


दुर्ग भिलाई, राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था 

जिला दुर्ग-राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर एम्स हॉस्पिटल महोबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित दर्शकों को उतारकर एनआईटी पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति उपरांत बस डिपो के भीतर जाकर अपने वाहन मे सवार होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था 

जिला बिलासपुर, बेमेतरा एवं कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शक भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होते हुए एम्स हॉस्पिटल, मोहबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित एनआईटी पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद निर्धारित पार्किंग स्थल में जाकर अपने वाहन में सवार होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

राजधानी रायपुर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था 

रायपुर शहर एवं जिले से आने वाले दर्शक शास्त्री चौक जय स्तंभ चौक आमापारा तिराहा आश्रम तिराहा डीडीयू नया मार्ग तिराहा से निर्धारित एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था 

प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन हॉस्टल टर्निंग से प्रवेश कर साइंस कॉलेज हॉस्टल के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे!


कैटरिंग वाहनों के लिए मार्ग

जेड केटरिंग कार्य में लगे बने वाहन चौपाटी वाले मार्ग से होकर फूड जोन में प्रवेश करेगी।
  

वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग व्यवस्था  

उपरोक्त कार्यक्रम में आने वाले वीआईपी एवं मंत्रीगणों के वाहनों का पार्किंग ऑडिटोरियम पार्किंग में पार्क होगा। वीआईपी के लिए रायपुरा चौक से ठाकुर बार, रोहणीपुरम गोल चौक से हॉस्टल चौक तक मार्ग कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों वरिष्ठ नागरिकों जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेगा। अतः जनसामान्य के लिए उक्त मार्ग से आवागमन वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed