फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Parasnath Rajwade and Lakshmi Rajwade will contest on Bhatgaon seat surajpur

CG Chunav: भटगांव और प्रेमनगर में अनारक्षित सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने गैर सामान्य उम्मीदवार पर जताया भरोसा

Thu, 19 Oct 2023 02:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

रजनी रविशंकर त्रिपाठी को हराने के बाद से पारसनाथ राजवाड़े की क्षेत्र में सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ बनी। जिसका फायदा उन्होंने बकायदा वर्ष 2018 के चुनाव में बखूबी उठाया। वहीं, इस बार उनके सामने चुनाव में लक्ष्मी राजवाड़े हैं।

विज्ञापन
Parasnath Rajwade and Lakshmi Rajwade will contest on Bhatgaon seat surajpur
कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े और भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी सूची लंबे अंतराल के बाद बुधवार की देर शाम जारी की गई। जिसमें भटगांव विधानसभा से पारसनाथ राजवाड़े व प्रेमनगर विधानसभा से खेलसाय सिंह दोनों ही सीटिंग विधायक को दोबारा उम्मीदवार घोषित किया गया। सूरजपुर जिले के दोनों ही अनारक्षित सीट पर कांग्रेस व भाजपा पार्टियों ने पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जनजाति समुदाय से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। भटगांव विधानसभा से वर्ष 2013 में पहली बार पारसनाथ राजवाड़े अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा की रजनी रविशंकर त्रिपाठी को मात देकर विधायक बनकर सदन पहुंचे थे। 

विज्ञापन


रजनी रविशंकर त्रिपाठी को हराने के बाद से पारसनाथ राजवाड़े की क्षेत्र में सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ बनी। जिसका फायदा उन्होंने बकायदा वर्ष 2018 के चुनाव में बखूबी उठाया। ये दोबारा अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार रजनी रविशंकर त्रिपाठी को पराजित कर विधायक बने। इसके बाद लगातार दूसरी पारी में विधायक निर्वाचित होने पर उन्हें प्रदेश सरकार में संसदीय सचिव बनाया गया। इसके बाद उनकी क्षेत्र में सक्रियता और भी बढ़ गई। पारसनाथ राजवाड़े ने प्रदेश में अपनी सरकार होने का फायदा उठाते हुए अपने विधानसभा की तस्वीर बदलने की कोई कसर नहीं छोड़ी। क्षेत्र में उनकी सक्रियता एवं क्षेत्र के विकास के परिणाम स्वरूप तीसरी बार उनके ऊपर भरोसा कर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने कांग्रेस की गढ़ से लक्ष्मी राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष के ऊपर महिला व जाति का कार्ड खेल सेंध लगाने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बात करें प्रेमनगर विधानसभा की तो यहां कांग्रेस ने आविभाजित सरगुजा के चार बार के विधायक व तीन बार के सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खेलसाय सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। खेलसाय सिंह का सरगुजा में सरल, सहज व मिलनसार व्यक्तित्व के कारण इनका अपना ही नाम है। वर्ष 2013 में भाजपा की तेज तर्रार व कद्दावर आदिवासी महिला नेता रेणुका सिंह को मात देने के लिए पहली बार खेलसाय सिंह को कांग्रेस का उम्मीदवार प्रेमनगर विधानसभा सीट से बनाया गया। इसमें खेलसाय सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा की सीटिंग विधायक एवं उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देकर पराजित कर तीसरी बार विधायक बनकर सदन पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 के चुनाव में प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर में दोबारा कांग्रेस के उम्मीदवार खेलसाय सिंह बतौर विधायक निर्वाचित होकर सदन पहुंचे। इसके बाद राज्य सरकार के द्वारा उन्हें सरगुजा आदिवासी प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया। उनके लगातार क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण पार्टी ने उन्हें दोबारा प्रेमनगर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा ने प्रेमनगर विधानसभा सीट से भूलन सिंह मरावी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोड़ समुदाय का कार्ड खेली है। इस विधानसभा में गोड़ समुदाय की बाहुल्यता बहुतया मात्रा में पाई जाती है। जिसके कारण दोनों ही पार्टियों ने गोड़ समुदाय के उम्मीदवार पर भरोसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed