फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Padma Vibhushan Teejan Bai treatment started in Raipur AIIMS: Got motorized automatic bed and wheelchair

पद्मविभूषण तीजनबाई एम्स में भर्ती: साय सरकार करा रही बेहतर इलाज, मिला मोटराइज्ड आटोमेटिक बेड और व्हीलचेयर

Mon, 23 Dec 2024 07:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 23 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

Teejan Bai: छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Padma Vibhushan Teejan Bai treatment started in Raipur AIIMS: Got motorized automatic bed and wheelchair
तीजनबाई का हाल-चाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Teejan Bai: छत्तीसगढ़ की पहचान और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई का एम्स में इलाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलते ही उनके समुचित और बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीजनबाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनसे मिलने भी पहुंचे थे। पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करायी थी। 

विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया था कि तीजन बाई के लिए घर में ही मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल और व्हील चेयर उपलब्ध कराया जाए। निर्देशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीजन बाई के लिए ये आवश्यक सामान उपलब्ध करा दिया है। इसके साथ ही एक मेडिकल आफिसर और एक फिजियोथिरेपिस्ट को भी तीजन बाई की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया है। डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में ही उनकी स्वास्थ्य जांच करके मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है। 
विज्ञापन


पद्म श्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन किया है। तीजन बाई वास्तव में छत्तीसगढ़ की पहचान हैं। इस लिहाज से राज्य सरकार भी तीजन बाई की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहते हैं और अपने प्रतिनिधि के रूप मे उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को तीजन बाई की देखरेख करने की पूरी जिम्मेदारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने तीजनबाई के स्वास्थ्य को लेकर प्रमुखता से खबर और वीडियो प्रकाशित किया था। इसके बाद हमारी खबर का असर हुआ। डॉक्टर्स की टीम उनके घर पहुंची और नियमित चेकअप हुआ। फिर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल भी उनके घर पहुंचकर  उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पांच लाख रुपये का चेक भी उन्हें सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed