फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One lakh employees of Chhattisgarh on leave today, reminding promise to Congress government

Strike: छत्तीसगढ़ के एक लाख कर्मचारी आज छुट्टी पर, कांग्रेस सरकार को याद दिला रहे वादा

Fri, 03 Jun 2022 10:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 03 Jun 2022 10:31 AM IST
सार

कांग्रेस ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि राज्य के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। ऐसे कर्मचारियों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। 
 

विज्ञापन
One lakh employees of Chhattisgarh on leave today, reminding promise to Congress government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज एक लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर हैं। इससे दफ्तरों के काम पर असर पड़ेगा। ये कर्मचारी उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं। यदि कोई सुनवाई नहीं की गई तो एक सितंबर से बेमियादी आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि राज्य के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे। ऐसे कर्मचारियों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर रायपुर के बूढ़ा तालाब में शुक्रवार को चेतावनी सभा आयोजित की गई है। संगठन के संयोजक गोपाल साहू के अनुसार इस आंदोलन के जरिए राज्य की कांग्रेस सरकार पर नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जोर डाला जाएगा। यदि कोई सुनवाई नहीं की गई तो एक सितंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद किया जाएगा। 

विज्ञापन


संगठन के प्रांताध्यक्ष रवि गडपाले ने कहा कि आज होने वाली चेतावनी सभा में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी एक दिन की छुट्टी लेकर शामिल होंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिन में नियमित करने का वादा था, लेकिन साढ़े तीन साल बाद भी वादा पूरा नहीं हुआ है। तीन साल बाद भी नियमितीकरण कमेटी की रिपोर्ट पूरी नहीं हुई है। डाटा एकत्रित नहीं किया जा सका। आउटसोर्सिंग बंद नहीं हुई और वेतन वृद्धि रोक कर छंटनी शुरू कर दी गई। इससे अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है|
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने राज्य की भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार से मांग की कि वह जल्द वादे पूर्ण करे अन्यथा बेमुद्दत आंदोलन कर सरकार का काम ठप कर दिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed