फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Once there was fear of Naxalites, now people are swinging in fun, you can also swing by watching the video of Cobra commando

Chhattisgarh: कभी था नक्सलियों का खौफ, अब मस्ती में झूम रहे लोग, कोबरा कमांडो का वीडियो देख आप भी झूम सकते हैं 

Sat, 28 May 2022 07:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 28 May 2022 07:56 PM IST
सार

सुकमा लंबे समय से नक्सवाद प्रभावित रहा है, लेकिन अब वहां अमन-चैन व हंसी-खुशी का माहौल नजर आने लगा है। इसमें कोबरा बटालियन की खास भूमिका है। 

विज्ञापन
Once there was fear of Naxalites, now people are swinging in fun, you can also swing by watching the video of Cobra commando
प्रतीकात्मक तस्वीर कोबरा कमांडो - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ नक्सलवाद प्रभावित सुकमा में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें कोबरा जवान गांव में आयोजित एक शादी में पहुंचते हैं और मौजूद लोगों के साथ जबर्दस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कोबरा बटालियन यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस के विशेष अभियानों को अंजाम देने वाले जवानों का समूह छत्तीसगढ़ के नक्सलियों के सफाए में जुटा है। सुकमा लंबे समय से नक्सवाद प्रभावित रहा है, लेकिन अब वहां अमन-चैन व हंसी-खुशी का माहौल नजर आने लगा है। इसमें कोबरा बटालियन की खास भूमिका है। 
विज्ञापन


कोबरा कमांडो नक्सलियों के सफाए के साथ ही सुकमा क्षेत्र में आदिवासियों के सामाजिक व वैवाहिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं। बीते दिनों सुकमा में एक शादी में अचानक कोबरा कमांडो पहुंच गए। वहां शादी की रस्म व नाच गाना चल रहा था। फिर क्या था, ये जवान भी थिरकने लगे। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में आप देखेंगे कि आदिवासी महिलाएं अपने पारंपरिक अंदाज में गाना गाते हुए नृत्य कर रही हैं। इसी बीच, कोबरा 206 बटालियन के कमांडो भी वहां पहुंचते हैं और गांव वालों के साथ झूमने लगते हैं। गांव के लोग भी जवानों का नृत्य देख खुश हो गए। जवानों के नृत्य का यह वीडियो ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब खूब देखा जा रहा है।


आप भी देखें वीडियो-
 
एक इनामी नक्सली गिरफ्तार, तीन ने किया आत्मसमर्पण
क्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालोड़ी गांव के निकट सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को मिलिशिया कमांडर सोड़ी देवा को गिरफ्तार कर लिया। नक्सली की धर-पकड़ के लिए एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed