फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   On initiative of Lata Usendi, the government postponed rationalization teachers teacher organizations expresse

Kondagaon: लता उसेंडी की पहल पर सरकार ने स्थगित किया शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण, शिक्षक संगठनों ने जताई खुशी

Sun, 01 Sep 2024 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 01 Sep 2024 06:41 PM IST
सार

कोंडागांव विधायक और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी की पहल का असर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर देखने को मिला है। 

विज्ञापन
On initiative of Lata Usendi, the government postponed rationalization teachers teacher organizations expresse
विधायक, लता उसेंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव विधायक और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी की पहल का असर छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई द्वारा लंबे समय से युक्तियुक्तकरण नीतियों का विरोध किया जा रहा था। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने वन टू वन युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को लेकर विधायक लता उसेंडी से चर्चा की थी।

विज्ञापन


विधायक उसेंडी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 27 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। इसके बाद 28 अगस्त 2024 को शिक्षा सचिव ने समस्त शैक्षिक संगठनों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में शिक्षक संगठनों ने युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों को जोरदार तरीके से रखा। 
विज्ञापन


बैठक के बाद सरकार ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। इस फैसले से शिक्षक संगठनों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है, और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लता उसेंडी का आभार व्यक्त किया है। इस फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed