{"_id":"61e9545fd3ece845a45c733d","slug":"officers-of-dri-apprehended-a-man-carrying-foreign-origin-smuggled-gold-by-train-from-kolkata-to-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: रेलवे स्टेशन पर 3.33 किलो सोने की छड़ें जब्त, कमर में पट्टियां बांधकर ले जा रहा था शख्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: रेलवे स्टेशन पर 3.33 किलो सोने की छड़ें जब्त, कमर में पट्टियां बांधकर ले जा रहा था शख्स
Thu, 20 Jan 2022 05:54 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, रायपुर
एएनआई, रायपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 20 Jan 2022 05:54 PM IST
सार
इसके साथ ही इस सिंडिकेट के 5 सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ है। अतीत में यह भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में लिप्त था।
विज्ञापन
Gold Smuggling
- फोटो : ANI
विस्तार
डीआरआई के अधिकारियों ने रायपुर आरपीएफ की मदद से रायपुर रेलवे स्टेशन पर कोलकाता से नागपुर ट्रेन से सोने की तस्करी करने वाले विदेशी मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के कब्जे से 3.33 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें बरामद हुई हैं। इस व्यक्ति ने अपने कमर पर पट्टियां बांधकर उन्हें कपड़ों के अंदर छुपाया था।
विज्ञापन
सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त किया गया है। इसके साथ ही इस सिंडिकेट के 5 सदस्यों की भूमिका का खुलासा हुआ है। अतीत में यह भारी मात्रा में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में लिप्त था जिसके लिए हवाला चैनलों के माध्यम से भुगतान किया गया था। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन