फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NSUI, Youth and Mahila Congress protest against Home Minister Vijay in Raipur

रायपुर में NSUI, युवा और महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: गृह मंत्री विजय के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

Thu, 20 Jun 2024 08:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 20 Jun 2024 08:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन
NSUI, Youth and Mahila Congress protest against Home Minister Vijay in Raipur
एनएसयूआई, युवा और महिला कांग्रेस किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस्तीफे की मांग की। एनएसयूआई ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था, निर्दोषों की गिरफ्तारी और बढ़ते अपराध को लेकर गृहमंत्री का घेराव किया गया है। साथ ही उनसे इस्तीफे की मांग की गई है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने राजधानी रायपुर में जिला कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में सैकड़ो के तादाद में युवा और महिला एकजुट होकर गृहमंत्री का निवास गिरने और उनसे इस्तीफे की मांग करने पहुंचे हुए थे। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है साथ ही पुतला भी दहन किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घेराबंदी कर प्रदर्शनकारियों को रोका है। प्रदर्शनकारी गृहमंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दो के नारों के साथ निवास घेरने पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को रोका। साथ ही प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच में खींचातानी का माहौल देखा गया। लगातार 2 घंटे तक पुलिस के साथ संघर्ष जारी रहा और कार्यकर्ता रोड पर बैठकर नारे लगाते रहे। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। लगातार बलौदाबाजार में हिंसक घटना, चाकू बाजी, लूटपात जैसी घटनाएं छत्तीसगढ़ में आम हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रायपुर में थाना परिसर के अंदर चाकू चलाए जा रहे हैं। हम इसको लेकर सैकड़ो की तादाद में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई आज गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग कर उनके निवास गिरने पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की पुलिस ने महिला थाना के पास रोक कर हमें रोड में घसीटा और महिलाओं के साथ भी पुलिस खींचातानी की। हमारे कार्यकर्ताओं को इसमें चोट भी आई हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई नहीं रुकेगी। हम आगे भी प्रदर्शन जारी रखेंगे। जब तक प्रदेश में यह सारी घटनाएं बंद नहीं हो जाती।।

राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने कहा लगातार प्रदेश में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। महिला सुरक्षित नहीं हैं। बलौदाबाजार जैसी घटना जो आज तक हमारे प्रदेश में कभी नहीं घटा वह आज घट रहा है। इसको लेकर आज महिला कांग्रेस और हमारे युवा साथियों ने गृहमंत्री के घर का गिराव किया और उनसे इस्तीफा की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। प्रदेश के गृहमंत्री अपना इस्तीफा दें। 


एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। प्रदेश का कोई भी वर्ग अपने आप को सुरक्षित नहीं पा रहा है। छात्रों के साथ भी लगातार घटनाएं घट रही है। जब से भाजपा की सरकार आई है और विजय शर्मा गृहमंत्री बने हैं तब से कानून व्यवस्था लाचार दिखने लग गई है। अपराधियों का खुलेआम अपराध करना आम सी बात हो गई है। पुलिस निर्दोष लोगों को जेल में डालने का काम कर रही है। इसका हम विरोध करते हैं और गृहमंत्री से इस्तीफा की मांग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed