फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NSUI gheraoed Mats College over student rights, put forward five major demands in Raipur

Raipur News: एनएसयूआई ने छात्रों के अधिकारों को लेकर मैट्स कॉलेज का किया घेराव प्रदर्शन, रखी पांच प्रमुख मांगे

Sat, 03 May 2025 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 03 May 2025 06:52 PM IST
सार

रायपुर में एनएसयूआई ने छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा के खिलाफ में आज मैट्स कॉलेज पंडरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
NSUI gheraoed Mats College over student rights, put forward five major demands in Raipur
एनएसयूआई ने छात्रों के अधिकारों को लेकर मैट्स कॉलेज का किया घेराव प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में एनएसयूआई ने छात्रों की शैक्षणिक समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की उपेक्षा के खिलाफ में आज मैट्स कॉलेज पंडरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन छात्रों की आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने और न्यायसंगत व्यवस्था की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
विज्ञापन


रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को अब और नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हमारी मांगे छात्रों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी हैं। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र समाधान नहीं करता, तो एनएसयूआई बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष निम्नलिखित पांच प्रमुख मांगें रखीं
1. परीक्षा माध्यम अनुरूप प्रश्न पत्र: छात्र जिस भाषा (माध्यम) में उत्तर लिखते हैं, उन्हें उसी भाषा में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाए। विशेष रूप से हिंदी माध्यम के छात्रों को अंग्रेज़ी भाषा में प्रश्न पत्र प्रदान करना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. अत्यधिक विलंब शुल्क पर पुनर्विचार: प्रतिदिन 25 रुपये की दर से लगाए जा रहे विलंब शुल्क को अविलंब समाप्त किया जाए। यह शुल्क छात्रों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डालता है और NSUI इसे आर्थिक शोषण मानती है।

3. पुस्तकालय में विभागानुसार पुस्तकें: विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में सभी शैक्षणिक विभागों से संबंधित उच्च गुणवत्ता की पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएँ ताकि छात्रों को आवश्यक अध्ययन सामग्री सुगमता से प्राप्त हो सके।

4. पुस्तकालय की बैठक क्षमता में वृद्धि: छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय की बैठक क्षमता को बढ़ाया जाए, जिससे छात्रों को एक शांत एवं सुविधाजनक अध्ययन वातावरण मिल सके।

5. उच्च शुल्क के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएँ: जब छात्रों से उच्च शुल्क वसूला जा रहा है, तो उनके लिए वातानुकूलित कक्षाओं, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश और स्थायी वाई-फाई जैसी बुनियादी सुविधाएँ भी निर्बाध रूप से उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है। वर्तमान में कक्षाओं में लगे एसी ठीक से काम नहीं कर रहे, जिससे विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है।


प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव कुणाल दुबे, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे,जिला महासचिव गावेश साहू विधानसभा उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, हिमांशु तांडी, आलोक खरे, गुज्जर खान, विनय साहू, ऐश्वर्य कोसले, असलान शेख, लक्की सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed