फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Notification for Assistant Teacher Recruitment released in Chhattisgarh, apply online from July 24

युवाओं के लिए खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 24 जुलाई से भरें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 24 Jul 2026 07:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Jul 2026 07:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
Notification for Assistant Teacher Recruitment released in Chhattisgarh, apply online from July 24
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGESB) ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी डिजिटल तरीके से करना होगा।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए प्रदेश के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। राज्य सरकार की व्यवस्था के अनुसार, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी, जिससे आवेदन के समय शुल्क जमा किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन मंडल ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, परीक्षा नियम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने की अपील की है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन CGESB की आधिकारिक वेबसाइट और व्यापम पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed