फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites killed a surrendered former Naxalite there is an atmosphere of terror in area after incident in Sukm

Sukma: नक्सलियों ने की आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली की हत्या, वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल

Sun, 07 Jul 2024 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

सुकमा में एक बार फिर से नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली के घर में घुसकर दर्जन भर नक्सलियों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Naxalites killed a surrendered former Naxalite there is an atmosphere of terror in area after incident in Sukm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

सुकमा में एक बार फिर से नक्सलियों के द्वारा एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सली के घर में घुसकर दर्जन भर नक्सलियों ने पूर्व नक्सली की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार दो दर्जन से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र किष्टाराम के ग्राम सनमपेंटा में आत्मसमर्पित नक्सली बारसे मासा की नक्सली संगठन द्वारा हत्या करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिस पर थाना किष्टाराम मे अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मृतक बारसे मासा ने विगत कुछ दिनों पूर्व ही आंध्र पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था तथा वहां आत्मसमर्पण करने के उपरांत अपने ग्राम सनमपेंटा कुछ दिनों से निवास कर रहा था । मृतक बारसे मासा 2010 में नक्सली संगठन मे शामिल होने के उपरांत किष्टाराम क्षेत्र में सक्रिय रहा था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed