{"_id":"5d7ce9e78ebc3e014c4b54ef","slug":"naxalites-killed-a-person-for-being-police-informer-in-dantewada-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने पुलिस का खबरी बताकर की व्यक्ति की हत्या, शव के पास छोड़ा पर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने पुलिस का खबरी बताकर की व्यक्ति की हत्या, शव के पास छोड़ा पर्चा
Sat, 14 Sep 2019 06:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक व्यक्ति पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मिरया मंजल का शव शनिवार सुबह किरंदुल पुलिस थाना अंतर्गत एक निजी फर्म के संयंत्र के निकट मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंजल पुल्लम गांव का निवासी था। अधिकारी ने कहा, घटनास्थल से नक्सलियों का पर्चा मिला। इसमें मंजल पर पुलिस का खबरी होने का आरोप लगाया गया है। पर्चे में दावा किया गया है कि मंजल की हत्या एक तथाकथित जन अदालत के बाद की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंजल पुलिस का खबरी नहीं था। अभी तक कोई भी चश्मदीद पुलिस की मदद के लिए आगे नहीं आया है।