फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites committed suicide by slitting the throat of villager and woman committed suicide

18 लोगों के नाम मौत का फरमान: मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण का रेता गला, डर से महिला ने लगाई फांसी

Sun, 11 Aug 2024 12:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Aug 2024 12:30 PM IST
सार

सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की गला रेतकर आत्महत्या कर दी। वहीं, एक अन्य महिला ने डर के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Naxalites committed suicide by slitting the throat of villager and woman committed suicide
नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले के नागाराम में शनिवार रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, दूसरी ओर नक्सलियों के डर के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उप सरपंच हेमला सुकला अपने परिजनों के साथ घर में मौजूद था। उसी समय रात को दो नक्सली घर आ पहुंचे और उप सरपंच पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करने की बात कहते हुए गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नक्सलियों के द्वारा उप सरपंच की हत्या किए जाने की बात का पता चलते ही पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के द्वारा गांव में 18 से अधिक पुलिस कैंप खोले जाने के साथ ही 18 ग्रामीणों के नाम से नक्सली पर्चा जारी किया गया है, जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि इन सभी 18 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है। वहीं, इस घटना को केरलापाल कमेटी के द्वारा अंजाम दिए जाने की बात का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, उसे वर्ष 2007 में सलवा जुडूम में काम करने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर कारण क्या है। वहीं, महिला के आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है। मृतक किसी भी प्रकार से पुलिस के लिए कोई काम नहीं करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed