{"_id":"64df5f5a22a067c50509c129","slug":"naxalite-malla-raji-reddy-died-of-heart-ailment-in-bastar-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर के जंगल में ली अंतिम सांस: एक करोड़ के इनामी मल्ला राजी रेड्डी की मौत, नक्सलियों ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर के जंगल में ली अंतिम सांस: एक करोड़ के इनामी मल्ला राजी रेड्डी की मौत, नक्सलियों ने जारी किया वीडियो
Fri, 18 Aug 2023 05:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Aug 2023 05:39 PM IST
सार
अबूझमाड़ से नक्सलियों ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक करोड़ के इनामी नक्सली मल्ला राजी रेड्डी को मृत बताया जा रहा है और नक्सली उनके शव के पास बैठकर रो रहे हैं।
विज्ञापन
नक्सली मल्ला राजी रेड्डी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से नक्सलियों ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में नक्लियों द्वारा बताया जा रहा है कि लंबी बीमारी से ग्रसित एक करोड़ के इनामी नक्सली मल्ला राजी रेड्डी की मौत हो गई है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं, जिसमें नक्सली की पूरी कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दंडकारण्य के स्पेशल जोनल कमेटी के मेंबर के साथ ही समय-समय पर नक्सलियों की जानकारी से लेकर घटनाओं को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मल्ला राजी रेड्डी सूचना देता था। मल्ला राजी रेड्डी छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्रप्रदेश, ओडिसा में काफी सक्रिय था। इसके अलावा वह काफी समय से अबूझमाड़ में रह रहा था। मल्ला राजी रेड्डी को दिल से संबंधित बीमारी थी। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। नक्सली लंबे समय से उनका इलाज कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को नक्सलियों ने वीडियो जारी किया है, उसमें शव के पास बैठकर वर्दीधारी नक्सलियों रो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, शव को चारों ओर से घेरकर रखा गया था। नक्सलियों के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि अगर मल्ला राजी रेड्डी का निधन हो गया है तो नक्सलियों को काफी बड़ा नुकसान होगा। मल्ला राजी रेड्डी छोटे से लेकर बड़े हमलों में शामिल होने की बात भी समय-समय बताया करते थे। पुलिस हमेशा से मल्ला रेड्डी की तलाश करती रही है। पुलिस ने मल्ला राजी रेड्डी के ऊपर एक करोड़ का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
वहीं, नक्सली मल्ला राजी रेड्डी के निधन पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि वीडियो सोसल मीडिया के द्वारा मिला है। इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि मरने वाला नक्सली मल्ला राजी रेड्डी ही है। विडियो के आधार पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है, जब कंफर्म नहीं हो जाता, तब तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। वीडियो की भी जांच की जा रही है कि मरने वाला नक्सली मल्ला राजी रेड्डी है कि नहीं।