फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxalite kidnaped four policeman in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ः पुलिसकर्मियों को उठा ले गए नक्सली

Tue, 14 Jul 2015 11:12 AM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
naxalite kidnaped four policeman in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले में संदिग्ध माओवादियों ने पुलिस के चार सहायक आरक्षकों का अपहरण कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अग़वा जवानों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ज़िले के एसपी केएल ध्रुव के अनुसार, “बेदरे थाने में तैनात चार जवान सोमवार को कुटरु से बेदरे के लिये रवाना हुये थे। दो जवान यात्री बस में सवार थे, जबकि दो अपनी मोटरसाइकिल से रवाना हुए थे।”
विज्ञापन


उनका कहना है कि जंगल में माओवादियों ने यात्री बस को रोका और दोनों जवानों को अपने साथ ले गए। इसके बाद मोटरसाइकिल से आ रहे पुलिस जवानों का भी हथियारबंद माओवादियों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा जवानों की तलाश में लगी पुलिस

naxalite kidnaped four policeman in chhatisgarh

इससे पहले शुक्रवार को भी माओवादियों ने दोरनापाल और पोलमपल्ली के बीच वंजीपास से पुलिस के एक सहायक आरक्षक माड़वी सोमा और एक ग्रामीण का अपहरण किया था।

रविवार को ग्रामीण को तो माओवादियों ने रिहा कर दिया लेकिन माड़वी सोमा का अभी तक पता नहीं चला है। अपह्रत जवान माड़वी सोमा की रिहाई के लिये उनके परिजनों समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीण शनिवार को ही जंगल के अंदर गए हैं लेकिन उनकी रिहाई अभी तक संभव नहीं हो पाई है।

इधर पुलिस का कहना है कि सभी जवानों की रिहाई के लिये पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed