{"_id":"67f29237f615c15157023a22","slug":"naxalite-joga-with-a-reward-of-rs-5-lakh-arrested-from-chilakapalli-forest-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: चिलकापल्ली के जंगल से पांच लाख का इनामी नक्सली जोगा गिरफ्तार, कई घटनाओं में रहा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: चिलकापल्ली के जंगल से पांच लाख का इनामी नक्सली जोगा गिरफ्तार, कई घटनाओं में रहा शामिल
Sun, 06 Apr 2025 08:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 06 Apr 2025 08:09 PM IST
सार
बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में पांच लाख का इनामी पीपीसीएम गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया नक्सली हत्या, पुलिस पर फायरिंग तथा आईईडी प्लांट की घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन
नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। चिलकापल्ली के जंगल से पांच लाख का इनामी प्लाटून नंबर-9 का पीपीसीएम गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया नक्सली हत्या, पुलिस पर फायरिंग तथा आईईडी प्लांट की घटना में शामिल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बासागुड़ा थाना व कोबरा की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर जवानों ने चिलकापल्ली के जंगल से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन प्लाटून नंबर-9 का पीपीसीएम बारसे जोगा (36) निवासी पोलमपल्ली ओड़सापारा को पकड़ा गया। नक्सली पर आत्मसमर्पण व पुनर्वास योजना के पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित था।
विज्ञापन
पकड़ा गया नक्सली फुतकेल के ग्रामीण दिनेश पुजारी की मुखबिरी के आरोप में धारदार हथियार से चोट पहुंचकर हत्या करना, फुतकेल कैम्प पर देशी बीजीएल व स्वचलित हथियारों से हमला करना, नेल्लाकांकेर नाला के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल होना व गूंजेपर्ति कैम्प के पास सुरक्षाबल को जान से मारने व क्षति पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने की घटना में शामिल रहा। पकड़े गए नक्सली के कब्जे से विस्फोटक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी साहित्य व लोहे का चाकुनुमा हथियार बरामद किया गया है।
विज्ञापन