फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxal problem is leadind because of congress

कांग्रेस पार्टी की वजह से उपजी है नक्सली समस्या: जे.पी नड्डा

Thu, 27 Jun 2013 05:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
naxal problem is leadind because of congress

भाजपा प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने दरभा में नक्सली हमले को राजनीतिक षड्यंत्र बताने वाले केंद्रीय मंत्री वी. नारायण सामी की बातों पर सहमति जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सामी का आरोप वे भी समझ रहे हैं और उनका इशारा जनता भी समझ रही है। केंद्रीय मंत्री की पीड़ा यह है कि वे बोल नहीं पा रहे हैं।

जे.पी. नड्डा ने मांग की है कि राजनीतिक षड्यंत्र से संबंधित सबूत सामी पूरे मामले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष पेश करें। उन्होंने कहा कि सामी प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंधित मंत्री हैं। वे पत्रकारों से इस संबंध में क्यों बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


नड्डा ने यह भी कहा कि नारायण सामी को अपने आरोपों के हिसाब से राजनीतिक षड्यंत्र के प्रमाण देने होंगे, उम्मीद है कि वे न्यायिक आयोग को जरूर देंगे।

जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी वजह से ही नक्सली समस्या पनपी है। कांग्रेस ने इस राष्ट्रीय समस्या का राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उनका बयान गैर-जिम्मेदाराना है कि भाजपा सरकार ने नक्सली समस्या से निपटने के लिए कुछ नहीं किया।


इधर कांग्रेस ने कहा कि जे.पी. नड्डा तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के बयान पर पलटवार किया है। नक्सली समस्या सबसे ज्यादा भाजपा के शासनकाल में बढ़ी है। भाजपा की नाकामी को छुपाने के लिए नड्डा ऐसी अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed