{"_id":"6894caa02b0f45cd9d0ada28","slug":"naxal-commander-with-a-bounty-of-rs-8-lakh-arrested-after-encounter-pistol-and-live-cartridges-recovered-in-ra-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनांदगांव: मुठभेड़ के बाद आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनांदगांव: मुठभेड़ के बाद आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
Thu, 07 Aug 2025 09:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:26 PM IST
सार
राजनांदगांव में पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद आठ लाख के इनामी नक्सली को पकड़ा गया है जिसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव में पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद आठ लाख के इनामी नक्सली को पकड़ा गया है जिसके पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है नक्सली क्षेत्र में लगातार सक्रिय था पुलिस ने कल देर शाम मुठभेड़ के बाद नक्सली कमांडर को पकड़ रहा है,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मदनवाड़ा क्षेत्र के खुर्सेकला खुर्सेखुर्द जंगल में कल हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद नक्सली कमांडर श्रीकांत पुनेम को हथियार सहित पकड़ा है श्रीकांत पुनेम जो नक्सली कमांडर है माओवादी संगठन में डीवीसी मेंबर और औंधी मोहला संयुक्त एरिया कमेटी का कमांडर है जो कि पिछले कई साल से इस क्षेत्र में सक्रिय होकर नक्सली घटनाओं को अंजाम देता था डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है,पकड़े गए नक्सली पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है मुठभेड़ में दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग हुई,जिसके बाद कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए लेकिन नक्सली कमांडर को पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की,वही नक्सली कमांडर के पास से पुलिस ने 9 एमएम पिस्टल,4 जिंदा कारतूस एक स्मार्टफोन,एक पावर बैंक 9 एमएम के दो खाली खोखे और Ak-47 के तीन खाली खोखे 11000 रुपए नगद और अन्य सामान बरामद किया है और क्षेत्र में लगातार सर्चिंग पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन