फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   nawagarh nagar panchayat president on anshan against teacher couple in janjgir-champa

Janjgir-Champa: शिक्षक दंपति के खिलाफ अनशन पर नगर पंचायत अध्यक्ष, बोले-देर से आते हैं स्कूल, अभद्र है व्यवहार

Wed, 22 Mar 2023 05:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Mar 2023 05:24 PM IST
सार

आरोप है कि संतोष शुक्ला ने धमकी दी कि अगर वह प्रभारी नहीं रहेंगे तो ओपन स्कूल का सेंटर नवागढ़ में नहीं बनेगा। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल सचिव ने 24 फरवरी को पत्र जारी कर उसे ही ओपन स्कूल का प्रभारी बनाया है। फिलहाल पंचायत अध्यक्ष के इस आमरण अनशन में अन्य लोग भी शामिल हो गए हैं। वहां जमकर नारेबाजी हो रही है। दूसरी ओर पंचायत अध्यक्ष को अफसर समझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। 

विज्ञापन
nawagarh nagar panchayat president on anshan against teacher couple in janjgir-champa
अनशन पर बैठे नगवाढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवानी बुधवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका विरोध शिक्षक दंपति को लेकर है। उन्हें स्कूल से हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं नवागढ़ में भी ओपन स्कूल परीक्षा का केंद्र बनाए जाने की मांग है। उनके इस अनशन की सूचना पर अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि तमाम शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते उन्हें अनशन पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

विज्ञापन


दरअसल, सारा मुख्य विवाद शिक्षक दंपति को लेकर ही है। तहसील परिसर में अनशन पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर केशरवनी बताते हैं कि हायर सेकंडरी स्कूल में पति-पत्नी संतोष शुक्ला और ममता शुक्ला व्याख्याता पदस्थ हैं। आरोप लगाया कि दोनों स्कूल देर से पहुंचते हैं। छात्र-छात्राओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। दोनों की जिला प्रशासन से शिकायत की थी। साल 2016 में छात्र-छात्राएं भी शिकायत कर चुके हैं। हड़ताल भी की थी। इसके बाद शिक्षक दंपति को हटाकर अन्य स्कूल में पदस्थ कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक दंपति के चेतावनी देते हुए फिर से मई 2016 में आदेश को निरस्त करते हुए नवागढ़ में भी से पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। उस दिन से अब तक उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि लगातार शिकायत की गई है, जांच भी हुई, पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई। शिक्षक संतोष शुक्ला को छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का प्रभारी बना दिया गया। अक्तूबर 2022 में शाला समिति की बैठक में तत्कालीन प्राचार्य ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed