फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Ramayana Festival in raigarh: Trainee IPS threatens journalist; Said- I will slap, removed from duty

रामायण महोत्सव में बवाल: ट्रेनी IPS ने पत्रकार को धमकाया; कहा- तमाचा मारूंगा, ड्यूटी से हटाए गए, माफी मांगी

Sat, 03 Jun 2023 09:23 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 09:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शुक्रवार की रात को बवाल मच गया। महोत्सव में भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था नजर आई। इस बीच प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर ने रायपुर से आए पत्रकार के साथ बदसूलकी की।

विज्ञापन
National Ramayana Festival in raigarh: Trainee IPS threatens journalist; Said- I will slap, removed from duty
पत्रकार को धमकाते ट्रेनी IPS - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शुक्रवार की रात को बवाल मच गया। महोत्सव में भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था नजर आई। इस बीच प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर ने रायपुर से आए पत्रकार के साथ बदसूलकी की। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकार को धमकाते हुए तमाचा जड़ने की धमकी भी दी। इससे मामला और भी गरमा गया। इस दौरान पत्रकार और ट्रेनी IPS के बीच नोक झोंक देखने को मिली। बाद में कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद ट्रेनी IPS ऑफिसर ने पत्रकार से माफी मांग ली। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि एक टीवी चैनल के पत्रकार वैभव शिव पांडेय तीन दिनों से रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का कवरेज कर रहे थे। इस आयोजन में कई देशों के रामायण दल अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे हैं। कवरेज के दौरान ट्रेनी आईपीएस पुष्कर के साथ किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो गई। इस बीच प्रशिक्षु आईपीएस पुष्कर ने पत्रकार के साथ बदसूलकी की। तमाचा मारने की बात तक कह डाली। इसको लेकर पत्रकार भडक़ गए। इसके बाद अन्य मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए। इस मामले में हंगामा होने के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मामले को किसी तरह से शांत कराया। 
विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस ने मांगी माफी
प्रशिक्षु आईपीएस के बदसूलकी के बाद मामले को शांत कराने के लिए पहुंचे कलेक्टर और एसपी के कहने पर प्रशिक्षु आईपीएस ने  पत्रकार से माफी मांगी ली। माफी मांगने के बाद मामला किसी तरह से शांत हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पत्रकारों ने घटना का किया विरोध
प्रशिक्षु आईपीएस उदित कुमार के इस बर्ताव से पत्रकार काफी आहत हैं। स्थानीय पत्रकारों ने भी इस घटना पर विरोध जताया है। भारी गहमागहमी के बीच पुलिस वालों ने ट्रेनी आईपीएस को अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed