{"_id":"678a3b669654e6fe5403abee","slug":"national-quality-reviewer-to-visit-chhattisgarh-will-inspect-roads-under-construction-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना:राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा,निर्माणाधीन सड़कों का करेंगे परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना:राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा,निर्माणाधीन सड़कों का करेंगे परीक्षण
Fri, 17 Jan 2025 04:43 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 Jan 2025 04:43 PM IST
सार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के तीन जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक विजेन्द्र कुमार (मोबाइल नंबर +91-9939234345 और +91-8709213282) 21 जनवरी को गरियाबंद जिले में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। नुरुल एन इशरत (मोबाइल नंबर +91-9006457159) 20 जनवरी को सुकमा जिले में सड़कों की गुणवत्ता जांचेंगे। बिनय कुमार सिन्हा (मोबाइल नंबर +91-9430320975) 21 जनवरी को राजनांदगांव जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन