फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Narcotic tablet supply syndicate busted, five accused arrested in Raipur

Raipur Crime News: नशीली टेबलेट सप्लाई सिंडिकेट का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 06 Jan 2026 06:48 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेडिकल दवाइयों की आड़ में चल रहे नशीली टेबलेट सप्लाई सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

विज्ञापन
Narcotic tablet supply syndicate busted, five accused arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मेडिकल दवाइयों की आड़ में चल रहे नशीली टेबलेट सप्लाई सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार मेडिकल स्टोर संचालक और एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 17 हजार 808 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों से बिना वैध दस्तावेज के नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री की जा रही थी। मामले में एक चारपहिया टाटा सफारी वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


5 जनवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि कुशालपुर स्थित रत्ना मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री हो रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने टेस्ट पर्चेस कराया। बिना किसी वैध कागजात के टेबलेट बेचते ही टीम ने तत्काल रेड कर मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह नशीली दवाएं एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से प्राप्त करता था। इसके बाद पुलिस ने सप्लाई चैन की कड़ियां जोड़ते हुए एमआर और अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों तक पहुंच बनाई। अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश देकर टिकरापारा, खमतराई और धरसींवा स्थित मेडिकल स्टोरों से भी नशीली टेबलेट बरामद कीं।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित टेबलेट अन्य राज्यों से कोरियर और बस परिवहन के माध्यम से रायपुर मंगाई जा रही थीं। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल कोरियर कंपनियों और बस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस संबंध में वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन मेडिकल स्टोरों से अवैध गतिविधि सामने आई है, उन्हें सील करने और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मामले में एक अंतरराज्यीय आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

मेडिकल स्टोर के नाम

  • रत्ना मेडिकल स्टोर कुशालपुर पुरानी बस्ती रायपुर।
  • काव्या मेडिकोज टिकरापारा रायपुर।
  • प्यारी लक्ष्मी मेडिकल स्टोर भनपुरी, खमतराई रायपुर।
  • भरोसा मेडिकल स्टोर सांकरा, धरसींवा रायपुर।

 
गिरफ्तार आरोपी

  1. कान्हा कृष्ण कश्यप उर्फ सूरज, उम्र 31 साल, निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
  2. आनंद शर्मा, उम्र 45 साल, निवासी न्यू चंगोराभाठा थाना डीडी नगर रायपुर।
  3. धीमन मजूमदार, उम्र 31 साल, निवासी कृष्णा नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
  4. राहुल वर्मा, उम्र 26 साल, निवासी जागृति नगर थाना खमतराई रायपुर।
  5. मोहम्मद अकबर, उम्र 29 साल, निवासी बाजार चौक सांकरा थाना धरसींवा रायपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed