फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nand Kumar Patel, son cremated

नक्सली हमले मारे गए नंदकुमार पटेल व पुत्र की अंत्येष्ठि

Mon, 27 May 2013 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
Nand Kumar Patel, son cremated
नक्सली हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल और उनके पुत्र दिनेश पटेल की आज हजारों लोगों की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर रायगढ जिले के गांव नंदेली में श्री पटेल और उनके पुत्र को, नन्द कुमार पटेल अमर रहे के नारों के बीच उनके छोटे पुत्र उमेश पटेल ने जब मुखाग्नि दी तो वहां मौजूद भीड के आंसू छलक पडे। लोगों ने अपने नेता को अश्रुपूर्ण विदाई दी।
विज्ञापन


श्री पटेल को अन्तिम विदाई देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखरदत्त, मुख्यमंत्री रमन सिंह, केन्द्रीय राज्यमंत्री चरणदास महंत, कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री मोहसिना किदवई, मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह, सांसद एवं उद्योगपति नवीन जिंदल, राज्य सरकार के मंत्री तथा बडी संख्या में कांग्रेस नेता और आम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्री गांधी नई दिल्ली से विशेष विमान से अंत्येष्टि में हिस्सा लेने सीधे रायगढ़ पहुंचे। श्री गांधी समेत सभी नेताओंने वहां पर पटेल एवं उनके पुत्र के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कुछ क्षण लिए कुछ लोग आक्रोशित हो गए पर फिर माहौल सामान्य हो गया।

राज्य के सुकमा जिले में दरभा घाटी में दो दिन पूर्व परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में श्री पटेल उनके पुत्र और पार्टी के वरिष्ठ नेता महेन्द, कर्मा समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी।


इस हमले में घायल पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ला समेत 20 लोगों का भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। श्री शुक्ला समेत पांच लोगों की हालात गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed