फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Murder accused dies by suicide in police station in Raipur chhattisgarh, four policemen attached in police line

रायपुर : हत्या के आरोपी ने थाने में की खुदकुशी, चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में किया अटैच

Thu, 29 Oct 2020 09:08 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Murder accused dies by suicide in police station in Raipur chhattisgarh, four policemen attached in police line
suicide - फोटो : For Representation Only

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस थाने में हत्या के आरोपी युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शहर के पंडरी थाने के शौचालय में हत्या के आरोपी युवक अश्वनी मानिकपुरी (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।



उन्होंने बताया कि मानिकपुरी के थाने में कथित आत्महत्या करने के बाद ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के चंद्रशेखर नगर निवासी मानिकपुरी और चार अन्य युवकों को पंडरी क्षेत्र के निवासी अमित गाइन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। युवकों पर आरोप है कि उन्होंने इस महीने की 25 तारीख को गाइन को चाकू मारकर घायल कर दिया था। बाद में गाइन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाइन की हत्या के आरोप में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने मानिकपुरी को गिरफ्तार किया था। करीब चार बजे मानिकपुरी शौचालय गया और वहां से वापस नहीं लौटा। जब देर तक शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और भीतर प्रवेश किया, तब देखा कि मानिकपुरी रौशनदान से बेल्ट के सहारे फांसी पर लटका हुआ है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मानिकपुरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान थाने में मौजूद उपनिरीक्षक खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक देवधर जंघेल, आरक्षक नंदकिशोर गुप्ता और मनजीत केरकेट्टा को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed