फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Municipal Corporation demolished houses of accused in Shivam Sao murder case by running bulldozer

Shivam Saav Murder Case: आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जा हटाने की दी गई थी नोटिस

Mon, 12 Feb 2024 02:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Mon, 12 Feb 2024 02:34 PM IST
सार

भिलाई जिले में शिवम साव हत्याकांड के आरोपियों के घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई शुरू होने से पहले इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Municipal Corporation demolished houses of accused in Shivam Sao murder case by running bulldozer
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित शिवम साव हत्याकांड के आरोपियों के घर पर सोमवार को नगर निगम ने बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू होने से पहले इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई थी। तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू होने से पहले हत्या में शामिल आरोपियों के परिजन घर पर बुलडोजर न चलाने की गुहार करते रहे, लेकिन उनकी गुहार को अनदेखी कर घर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


छावनी थाना क्षेत्र में शिवम साव की चार युवकों ने मिलकर हत्या कर दी थी। 21 जनवरी की रात को कैंप-2 शारदा पारा स्थित संजय टेंट हाउस के पास गाड़ी बैक करने के नाम पर विवाद हुआ था। इस दौरान यहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने टेंट हाउस के संचालक और उसके बेटे शिवम साव से मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू से शिवम साव पर चाकू से हमला कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोशित माहौल बन गया और स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की बात कही थी 
विज्ञापन


भिलाई निगम के जोन-3 कार्यालय ने हत्या के आरोपियों के परिवार को नोटिस भेजकर घर के भू-स्वामित्व संबंधित दस्तावेज की जांच हेतु प्राधिकृत अधिकारी को प्रेषित किया गया था। इस अवैध कब्जा अथवा निर्माण को तीन दिन के भीतर स्वयं से हटाने को कहा गया था, लेकिन नहीं हटाने पर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत बेदखली कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में अंकेश चौहान, चंदेश प्रधान, राहुल प्रजापति, सुमित चौहान और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जुलूस निकालकर क्षेत्र में घुमाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed