फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MP Mahesh Kashyap takes action in Lok Sabha regarding Bastar railway issue

CG: बस्तर के रेल मुद्दे को लेकर लोकसभा में एक्शन मोड़ में सांसद महेश कश्यप, रेल मामलों को लेकर उठाया सवाल

Thu, 28 Nov 2024 03:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 28 Nov 2024 03:53 PM IST
सार

लोकसभा सदन में प्रथम सत्र में ही बस्तर के रेल मुद्दे को सदन में उठाकर सुर्खियों में आये सांसद महेश कश्यप एक बार भी शीतकालीन सत्र में बस्तर के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से प्रश्न करते नजर आ रहे हैं। शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन ही बस्तर सांसद कश्यप ने कारपोरेट मंत्री से सीपेस की जानकारी मांगी थी।

विज्ञापन
MP Mahesh Kashyap takes action in Lok Sabha regarding Bastar railway issue
सांसद महेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। लोकसभा सदन में प्रथम सत्र में ही बस्तर के रेल मुद्दे को सदन में उठाकर सुर्खियों में आये सांसद महेश कश्यप एक बार भी शीतकालीन सत्र में बस्तर के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार से प्रश्न करते नजर आ रहे हैं। शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन ही बस्तर सांसद कश्यप ने कारपोरेट मंत्री से सीपेस की जानकारी मांगी थी। सत्र के दूसरे दिन 27 नवंबर को बस्तर सांसद ने एक बार फिर छत्तीसगढ़-बस्तर के रेल विषयों पर रेल मंत्री से प्रश्न कर जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय रेल मंत्री से निम्नलिखित तीन विषयों पर जानकारी प्रदान करने को लेकर प्रश्न किया, जिसमें 2014 से आज तक देश में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग में वर्षवार कितनी रेल पटरियां बिछाई गईं और रेलगाड़ियां शुरू की गईं। 2014 से आज तक देश भर में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए कितनी नई रेल परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। कुल परियोजनाओं में से स्वीकृत परियोजनाओ की संख्या कितनी है और उनका ब्यौरा क्या है और इस संबंध में कितना बजट आवंटित किया गया है। इन विषयों पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रेषित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान देशभर में लगभग 2.32 लाख करोड़ रुपये की लागत की 19,748 किमी लंबाई वाली 309 परियोजनाएं नई लाइन, आमान परिवर्तन और दोहरीकरण, स्वीकृत की गई हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ में पूर्णतः अंशतः पड़ने वाली 10,182 करोड़ रुपये की लागत की 1,225 किमी कूल लंबाई वाली परियोजनाएं (नई लाइन, आमान परिवर्तन और दोहरीकरण शामिल हैं। बस्तर जिले से गुजरने वाली दल्लीराजहरा, रावघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना 235 किमी को दो चरणों दल्लीराजहरा रावघाट 95 किमी और रावघाट-जगदलपुर 140 किमी में शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरण-। अर्थात् दल्लीराझरा रावघाट में 77 कि.मी. दल्लीराझरा-ताड़ोकी को कमीशन कर दिया गया है। इस परियोजना पर 31 अप्रैल 2024 तक 1,028 करोड़ रुपये
का व्यय किया गया है। चरण-॥ अर्थात रावघाट-जगदलपुर 140 किमी की विस्तृत परियोजना रपट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है, जिसकी लागत 3,513.11 करोड़ रुपये है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बस्तर मंडल में पूर्णतःअंशतः रूप से पड़ने वाली निम्नलिखित नई रेल लाइन परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण स्वीकृत किए गए हैं। 


धमतरी बांसकोट, कोडागांव 183 किमी, गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली 490 किमी और कोठागुड़ेम-किरंदुल 180 किमी, चूंकि रेल नेटवर्क राज्य और जिले की सीमाओं के आर-पार फैला होता है, इसलिए गाड़ियों को ऐसी सीमाओं के आर-पार नेटवर्क की आवश्यकता के अनुसार चलाया जाता है। वर्ष 2014- 2015 से 2023-24 की अवधि के दौरान देश में 1931 गाड़ी सेवाएं आरंभ की गई हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित स्टेशनों को सेवित करने वाली निम्नलिखित सेवाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed