{"_id":"6addffe924fe0f35d700e16f","slug":"mother-riding-scooter-dies-after-colliding-with-container-eight-year-old-daughter-critical-in-raipur-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर वीआईपी चौक पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आई स्कूटी सवार मां, मौत; आठ साल की बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर वीआईपी चौक पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आई स्कूटी सवार मां, मौत; आठ साल की बेटी गंभीर
Sun, 25 Oct 2026 06:42 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:42 PM IST
सार
वीआईपी चौक पर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित वीआईपी चौक पर भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी 8 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
वीआईपी चौक पर कंटेनर ने स्कूटी को लिया चपेट में
जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ स्कूटी से पचपेड़ी नाका से टेमरी गांव जा रही थीं। इसी दौरान तेलीबांधा के वीआईपी चौक पर उनकी स्कूटी कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद कंटेनर छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।