{"_id":"65bdef541ee1e5f5e9012bf0","slug":"mother-and-stepfather-murdered-child-in-durg-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदा बना पिता: सौतेले बाप ने पीट-पीटकर कर दी बच्चे की हत्या, मां भी शामिल; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदा बना पिता: सौतेले बाप ने पीट-पीटकर कर दी बच्चे की हत्या, मां भी शामिल; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Sat, 03 Feb 2024 01:16 PM IST
श्याम जी.
दरिंदा पिता: सौतेले बाप ने पीट-पीटकर कर दी बच्चे की हत्या, मां भी शामिल; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
दरिंदा पिता: सौतेले बाप ने पीट-पीटकर कर दी बच्चे की हत्या, मां भी शामिल; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:16 PM IST
सार
दुर्ग जिले में सौतेल पिता ने पीट-पीटकर मासूम बच्ची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बच्चे की मां भी इस मामले में शामिल थी। पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुम्हारी थाना क्षेत्र के शंकर नगर में मां और सौतेल पिता ने मिलकर चार साल के मासूम की हत्या कर दी। पड़ोसी युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कुम्हारी थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि दो माह पहले मनप्रीत सिंह ने गायत्री साहू से शादी की। मनप्रीत सिंह और गायत्री साहू अपने बेटे जगदीप सिंह (4), बेटी अर्पिता कौर (8) के साथ सन्नी सरदार के मकान स्टेशन चौक में किराये पर सात-आठ महीने तक रहे। मनप्रीत सिंह और गायत्री साहू के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह अक्सर अपने सौतेला बेटे जगदीप सिंह के साथ मारपीट करता रहता था। दो ढाई माह पहले मनप्रीत सिंह ने अपने सौतेले बेटे जगदीप के गले में रस्सी बांधकर उसे लटका दिया था। मोहल्ले के लोगों ने जगदीप के गले की रस्सी खोलकर उसकी जान बचाई थी।
विज्ञापन
उसके 8-10 दिन बाद दोबारा मनप्रीत सिंह ने अपने बेटे जगदीप सिंह को मुक्का से मारा तो उसका ओंठ फट गया था। मनप्रीत सिंह आए दिन जगदीप सिंह के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास करने करता था। इसी के चलते मकान मालिक ने मकान खाली करा दिया था। इसके बाद मनप्रीत शंकर नगर में रहने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि 31 जनवरी की शाम को वह अपने दोस्त प्रवीण सिंह के पास निजी काम से शंकर नगर गया था।
इस दौरान आरोपी मनप्रीत सिंह और उसकी पत्नी गायत्री साहू जगदीप सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। इसके दो दिन बाद जानकारी मिली की जगदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।