फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   More than 80 accused arrested in special operation of Raipur Police

रायपुर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन: चाकूबाज, असामाजिक तत्व और शराबियों पर शिकंजा, 80 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 05:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 19 Aug 2025 05:41 PM IST
सार

अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 22 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों पर आबकारी एक्ट और 50 से ज्यादा असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
More than 80 accused arrested in special operation of Raipur Police
पुलिस ने बदमाशों से चाकू जब्त की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस ने शनिवार रात से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 22 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों पर आबकारी एक्ट और 50 से ज्यादा असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कुल मिलाकर 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार/घातक चाकू और कैंची मंगाने वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की और 8 चाकू जब्त कराए। आरोपियों को चेतावनी देकर समझाइश भी दी गई।
विज्ञापन


हर गली–चौराहे पर सख्ती
अभियान के दौरान शहर के थानों ने नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। साथ ही भीड़भाड़ वाले और सुनसान इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग कर गुटबाजी, अड्डेबाजी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने चारपहिया वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर भी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि रायपुर शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed