{"_id":"68a46883980fe0fa3b0eda55","slug":"more-than-80-accused-arrested-in-special-operation-of-raipur-police-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन: चाकूबाज, असामाजिक तत्व और शराबियों पर शिकंजा, 80 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन: चाकूबाज, असामाजिक तत्व और शराबियों पर शिकंजा, 80 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार
Tue, 19 Aug 2025 05:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 19 Aug 2025 05:41 PM IST
सार
अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 22 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों पर आबकारी एक्ट और 50 से ज्यादा असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों से चाकू जब्त की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस ने शनिवार रात से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 22 से अधिक आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 8 आरोपियों पर आबकारी एक्ट और 50 से ज्यादा असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कुल मिलाकर 80 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार/घातक चाकू और कैंची मंगाने वालों को थाने बुलाकर पूछताछ की और 8 चाकू जब्त कराए। आरोपियों को चेतावनी देकर समझाइश भी दी गई।
हर गली–चौराहे पर सख्ती
अभियान के दौरान शहर के थानों ने नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। साथ ही भीड़भाड़ वाले और सुनसान इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग कर गुटबाजी, अड्डेबाजी, शराब सेवन और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने चारपहिया वाहनों में बैठकर शराब पीने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा करने वालों पर भी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि रायपुर शहर में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।