फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   More than 15 miscreants entered a house in Raipur and attacked, 9 accused arrested so far

रायपुर में मामूली विवाद बना हिंसक झड़प: 15 से अधिक बदमाशों ने घर में घुसकर किया हमला, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 02:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 23 Jul 2025 02:25 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब एक परिवार पर लाठी-डंडों और चाकू से प्राणघातक हमला किया गया। मामले में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
More than 15 miscreants entered a house in Raipur and attacked, 9 accused arrested so far
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया जब एक परिवार पर लाठी-डंडों और चाकू से प्राणघातक हमला किया गया। मामले में पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पूरा मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


प्रार्थी राकेश चंद्र तिवारी ने आठ जुलाई को थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने चौक में रहने वाला संजय चौधरी रोजाना खाने का जूठा और कचरा फेंकता है। सात जुलाई की रात करीब 11 बजे जब राकेश तिवारी ने इस पर आपत्ति जताई तो संजय चौधरी ने उन्हें अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


विवाद की आवाज सुनकर राकेश तिवारी का बेटा ऐश्वर्य तिवारी और उसके दोस्त रचित माटे, शिवांग शुक्ला और गगन उर्फ गोकुल मौके पर पहुंचे। तभी संजय चौधरी के पड़ोसी यासिन शेख उर्फ लाल सोनू, उसका भाई और भतीजा भी आ गए और गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्के और लात से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विवाद के बीच भीड़ एकत्र होने पर शांत होकर सब घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ समय बाद यासिन शेख उर्फ सोनू अपने 10–15 साथियों के साथ प्रार्थी के घर में घुस आया और सभी ने मिलकर लाठी-डंडे, पाइप, चाकू व हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। मामले में पुलिस ने फरार आरोपी मोहम्मद अनस खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अब तक इस मामले में कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed