फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon will stop and Heat increased due to decrease in rain, know weather in next three days in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में थम जाएगी मानसून की चाल: बारिश में कमी होने से बढ़ी गर्मी, जानें अगले तीन दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Sun, 29 Sep 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Sep 2024 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की चाल थम सी गई है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप है। बारिश के असर कम होते ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Monsoon will stop and Heat increased due to decrease in rain, know weather in next three days in Chhattisgarh
CG Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की चाल थम सी गई है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप है। बारिश के असर कम होते ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक कम बारिश होगी। यानी कि एक-दो जगह पर हल्की से हल्की माध्यम बारिश हो सकती है। मानसून कमजोर होने की वजह से बारिश में कमी आ गई है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ हो रही बारिश की गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है। दरअसल, मानसूनी सिस्टम कमजोर होने की वजह से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच एक-दो जगह पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इन तीन दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और 21 डिग्री उत्तर/ 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। बारिश कम होने से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यही हाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी है। हालांकि कई जिलों में इन दोनों मानसून कमजोर होने की बावजूद हल्की से हल्की मध्यम बारिश हुई है। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं एक जगह पर भारी बारिश हुई है।बलरामपुर जिला के चांदो वर्षा स्टेशन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed