फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Money withdrawn from villagers accounts without permission angry in MCB

MCB: बिना अनुमति ग्रामीणों के खातों से राशि का आहरण, नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन

Wed, 05 Jun 2024 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 06:27 PM IST
सार

एमसीबी जिले के कोटाडोल धान खरीदी केंद्र प्रबंधक के खिलाफ शिकायत करने लगभग 25 लोग कोटाडोल थाना पहुंचे। नाराज किसानों द्वारा समिति प्रबंधक की मिलीभगत से किसानों के खाते से बिना जानकारी के राशि आहरण का आरोप लगाकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

विज्ञापन
Money withdrawn from villagers accounts without permission angry in MCB
नाराज ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दिया आवेदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीबी जिले के कोटाडोल धान खरीदी केंद्र प्रबंधक के खिलाफ शिकायत करने लगभग 25 लोग कोटाडोल थाना पहुंचे। नाराज किसानों द्वारा समिति प्रबंधक की मिलीभगत से किसानों के खाते से बिना जानकारी के राशि आहरण का आरोप लगाकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें की किसानों के खातों से बिना बताए लोन आहरण का मामला गरमा गया है। कोटाडोल के लगभग 25 किसानों के साथ भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह भी उचित कार्यवाही की मांग करने थाना पहुंच गये।थाना में आवेदन देने के बाद किसानों ने बताया की कई किसानों की फसल बीमा की राशि गबन करने का मामला भी है वहीं किसानों की बिना अनुमति जिला सहकारी बैंक जनकपुर के खातों से पैसा आहरण का मामला दर्ज कराने लगभग 25 किसान थाना आये है।

विज्ञापन

 

समिति प्रबंधक की मनमानी से किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड में बिना किसानों की अनुमति से खाद भी फर्जी तरीके से निकाल लिया गया है। बुधवार को लगभग 25 किसानों ने समिति प्रबंधक के मनमानी से त्रस्त होकर उचित कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी कोटाडोल को आवेदन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह ने भी किसानों की पीड़ा समझते हुए किसानों के साथ कोटाडोल थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से बात की। उन्होंने स्पष्ट कहा है की समिति प्रबंधक की मनमानी भाजपा शासनकाल में नही चलेगी। अगर किसानों की समस्याओं का जल्दी ही निराकरण नही होगा और प्रबंधक पर उचित कार्यवाही नही की जायेगी तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। कोटाडोल थाना प्रभारी रामनरेश गुप्ता का कहना है कि किसानों द्वारा समिति प्रबंधक रमाकांत पाण्डेय के विरुद्ध आवेदन पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed