फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Mandavi surrounded the BJP government over the death of a student in a porta cabin in Bijapur

बीजापुर में आदिवासी छात्रों की अनदेखी: पोर्टा केबिन में छात्र की मौत, विधायक मंडावी ने भाजपा सरकार को घेरा

Thu, 03 Apr 2025 01:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 01:39 PM IST
सार

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार बीजापुर जिले के आश्रमों, पोर्टा केबिनों और छात्रावासों में पढ़ने वाले आदिवासी छात्र छात्राओं की कोई सुरक्षा नहीं है। आए दिन स्कूल छात्रावासों में कोई न कोई घटना घटित होती है।

विज्ञापन
MLA Mandavi surrounded the BJP government over the death of a student in a porta cabin in Bijapur
विधायक विक्रम मंडावी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में गुरुवार को विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उसूर ब्लॉक के जिन्निप्पा गांव का रहने वाला नीतीश ध्रुवा पोर्टा केबिन दुगाईगुड़ा में कक्षा तीसरी में अध्ययनरत था और उसकी परीक्षा एक अप्रैल से शुरू होनी थी। इस बीच दिनांक 29 मार्च शनिवार को पोर्टा केबिन दुगाईगुड़ा से गोपाल कोरसा के फोन से नीतीश ध्रुवा की मां के पास नीतीश की तबीयत खराब होने के संबंध में फोन आया, जिसके आधार पर नीतीश की मां पोर्टा केबिन डुगाईगुड़ा पहुंचीं। 

विज्ञापन


पोर्ट केबिन में बिगड़ी तबीयत
अपने बच्चे से मिलीं, उस वक्त बच्चा कपड़े भी नहीं पहना था और बिस्तर पर पड़ा हुआ था। वहां के कर्मचारी बच्चे को घर ले जाने के लिये दबाव बना रहे थे। ये जानते हुए भी कि नीतीश ध्रुवा की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। बावजूद इसके पोर्टा केबिन के कर्मचारियों ने बच्चे को पोर्टा केबिन से ले जाने के लिए कह रहे थे। फिर नीतीश की मां रतनी ध्रुवा ने दिनांक 29 मार्च को अपने पुत्र को वापस घर ले आईं। इसके बाद बच्चे की तबीयत और ज़्यादा बिगड़ने लगी। बच्चे को कहीं और ले जाने की स्थिति नहीं थी। अंततः दिनांक 31 मार्च की शाम छह बजे नीतीश ध्रुवा की दुखद मौत हो गई।

विज्ञापन

कांग्रेस ने गठित किया पांच सदस्यीय जांच दल
परिवार वालों ने पोर्टा केबिन में रहने के दौरान बच्चे के स्वास्थ्य होने की बात को झूठा और निराधार बताया और कहा कि बच्चा पोर्टा केबिन दुगाईगुड़ा में रहने के दौरान ही बीमार हुआ था। इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच दल गठित किया था। इसमें सदस्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुकलू पुनेम, जनपद सदस्य मनोज अवलम, अनीता तेलम और श्रीमती सरस्वती वासम आदि शामिल थे। 

दोस्तों से भी बात कर जानकारी इकट्ठा की
पांच सदस्यीय जांच दल ने दो अप्रैल को मृतक छात्र के गृह ग्राम जिन्निप्पा, दुगाईगुड़ा पोर्टा केबिन का दौरा कर मृतक के परिजनों के बयान लिए। पोर्टा केबिन के अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारियों और मृतक नीतीश ध्रुवा के दोस्तों से भी बात कर जानकारी इकट्ठा की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। ये तथ्य बीजापुर जिले में हो रहे भ्रष्टाचार और अधिकारियों की लफ़रवाही को स्पष्ट रूप से उजागर करता है, जिनकी उच्चस्तरीय जांच होनी अति आवश्यक है।

सामने आए ये तथ्य
1.
परीक्षाओं के समय एक छात्र पोर्टा केबिन में बीमार पड़ा हुआ है और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पोर्टा केबिन के अधीक्षक को ही पता नहीं। जाँच दल को पोर्टा केबिन के अधीक्षक बोड़के भास्कर स्वयं बताते हैं कि छात्र के मौत की जानकारी उन्हें फोन एक अप्रैल को मिली है।
2. मृतक छात्र की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे हुए थे और दूसरी तरफ़ शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक फर्जी पंचनामा बनाया, जिसमें मृतक छात्र के परिजनों से जबरन हस्ताक्षर कराए गए। इस संबंध में गांव में कोई बैठक भी नहीं हुई है।
3. मामले को रफा-दफा। करने के लिए शिक्षा विभाग के बीईओ, बीआरसी और अधीक्षक ने मृतक छात्र के परिजनों को 45 हज़ार रुपये देने की पेशकस किए और पांच हजार रुपये अग्रिम भुगतान किया। शेष 40 हजार रुपये साथ ही कुछ अन्य समान बाद में देने की बात हुई है।
4. परिजनों ने कहा कि पोर्टा केबिन में रहने के दौरान छात्र की तबीयत खराब नहीं थी। यहा बात पूरी तरह झूठा और निराधार है। बच्चा बीमार था और बिस्तर में ही पड़ा था, उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था

विज्ञापन

परिवार को रुपये की पेशकश की जा रही 
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'अब आदिवासी बहुल क्षेत्र बीजापुर में यह स्थिति हो गई है कि छात्र की मौत के बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार को रुपये की पेशकश की जा रही है। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हम किस तरह के समाज का निर्माण कर रहे हैं।'

भाजपा सरकार में छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं 
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार बीजापुर जिले के आश्रमों, पोर्टा केबिनों और छात्रावासों में पढ़ने वाले आदिवासी छात्र छात्राओं की कोई सुरक्षा नहीं है। आए दिन स्कूल छात्रावासों में कोई न कोई घटना घटित होती है और इन घटनाओं में छात्रों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, लेकिन आज पर्यन्त तक किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं होना, इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में छात्रों का भविष्य सुरक्षित नहीं है। इसलिए शासन प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। कार्रवाई नहीं होने पर आने वाले दिनों में ऐसी घटनाओं को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed