{"_id":"66b33177169be3aaff006dac","slug":"minor-steals-gold-and-silver-worth-rs-6-lakh-in-raipur-arrested-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सूने मकानों में चोरों की पैनी नजर: रायपुर में नाबालिग ने छह लाख के सोने-चांदी पर किया हाथ साफ,गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सूने मकानों में चोरों की पैनी नजर: रायपुर में नाबालिग ने छह लाख के सोने-चांदी पर किया हाथ साफ,गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2024 02:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:52 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला विधि के साथ संघर्षरत बालक (नाबालिग) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घर को सुनसान देख चोर ने मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला विधि के साथ संघर्षरत बालक (नाबालिग) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घर को सुनसान देख चोर ने मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसके कब्जे से चोरी के सोने का मुकुट, चांदी के जेवरात, चांदी का सिक्का, नगदी रकम और एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। इसकी कीमत छह लाख रुपए आंकी गई है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका का है।
प्रार्थी अभिषेक शर्मा ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया। कि वह मुस्कान रेसीडेंसी पचपेड़ी नाका, टिकरापारा रायपुर में रहता है। 21 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर अपने दादाजी के साथ मंदिर गया था। शाम लगभग साढ़े सात बजे प्रार्थी वापस घर आकर देखा, तो घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके साथ ही अलमारी से सोने का मुकुट, चांदी के जेवरात, चांदी का सिक्का, नगदी रकम और एटीएम कार्ड नहीं था।
किसी अज्ञात चोर ने प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया था। सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 585/24 धारा 305, 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट है। इस संबंध में प्रार्थी के परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आसपास लेंगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले। साथ ही मुखबिर भी लगाए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के पुराने और हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी तस्दीक व जानकारी एकत्र की। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त विधि के साथ एक बालक के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, इस पर नाबालिग को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने का मुकुट वजनी लगभग नौ तोला, चांदी के जेवरात वजनी लगभग 250 ग्राम, चांदी का सिक्का, नगदी रकम और एटीएम कार्ड जब्त किया गया। इसकी कीमत छह लाख रुपए आंकी गई है।