फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   minor killed young man due to personal rivalry in Janjgir Champa

Chhattisgarh: आपसी रंजिश में नाबलिग ने कर दी युवक की हत्या, मौके से सब्जी काटने वाला चाकू बरामद

Sun, 11 Feb 2024 09:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 Feb 2024 09:13 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में एक नाबालिग बालक ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया है।  
 

विज्ञापन
minor killed young man due to personal rivalry in Janjgir Champa
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर-2 भाटापारा में लगे बाजार के बीच में चाकू से युवक पर हमला किया है। शरीर से अधिक खून निकला के कारण युवक की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं, हमला करने वाला नाबालिक बालक है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन


नैला चौकी प्रभारी संगम राम ने बताया कि वार्ड नंबर-2 भाटापारा में बाजार लगी हुई थी। इस दौरान नाबालिग बालक ने अपने पास रखे चाकू से युवक राजेन यादव (19) की कमर और हाथ पर 4-5 बार हमला किया है, जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मगर, डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत घटनास्थल पर हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं, चाकू से हमला करने वाला नाबालिग बालक को पकड़ा लिया गया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने वाली चाकू को बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में नाबालिग बालक और मृतक राजेन यादव के बीच आपसी रंजिश की बात सामने आई है। फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed