{"_id":"664b6f8041488fe0b20fc5cf","slug":"mineral-department-caught-10-vehicles-doing-illegal-transportation-in-manendragarh-chirmiri-bharatpur-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दर्जन भर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर माइनिंग एक्ट की कार्यवाही, अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए 10 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दर्जन भर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर माइनिंग एक्ट की कार्यवाही, अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए 10 वाहन
Mon, 20 May 2024 09:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 20 May 2024 09:13 PM IST
सार
कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 10 वाहन पकड़े गए। कलेक्टर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन
खनिज विभाग द्वारा चैनपुर, चिमटीमार क्षेत्र से रेत के आठ ट्रैक्टर रेत, एवं एक ट्रैक्टर गिट्टी और एक ट्रैक्टर मिट्टी ईंट के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट में रखा गया है। सभी वाहनों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन