फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mastermind of illegal betting gang arrested from Jharkhand, transaction worth crores was done in Ambikapur

अंबिकापुर: अवैध सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड झारखंड से गिरफ्तार, करोड़ों का हुआ था ट्रांजेक्शन

Wed, 10 Sep 2025 06:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: अमन कोशले Updated Wed, 10 Sep 2025 06:37 PM IST
सार

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में लिप्त मास्टरमाइंड सटोरी सत्यम केशरी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्रिकेट मैचों में लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा लगाकर अवैध कमाई कर रहा था।

विज्ञापन
Mastermind of illegal betting gang arrested from Jharkhand, transaction worth crores was done in Ambikapur
अवैध सट्टा गिरोह का मास्टरमाइंड झारखंड से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में लिप्त मास्टरमाइंड सटोरी सत्यम केशरी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी क्रिकेट मैचों में लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा लगाकर अवैध कमाई कर रहा था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने व परिचितों के नाम पर करीब 60 फर्जी बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों का उपयोग सट्टे के लेन-देन में किया जाता था, जिनसे करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन सामने आया है। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी लोगों से एटीएम, पासबुक, चेकबुक और मोबाइल नंबर लेकर भी धोखाधड़ी करता था।
विज्ञापन


पहली कार्रवाई में तीन आरोपी पकड़े गए थे
13 मई 2024 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उर्फ पहलू और शुभम केसरी को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 19 मोबाइल, 21 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और 20,100 नगद बरामद किए गए थे। जांच में ऑनलाइन सट्टे से जुड़े चैट और PhonePe ऐप में हुए लेन-देन के साक्ष्य भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पहले ही ऋतिक मंदिलवार उर्फ बमफोड़, नितिन यादव, अमित कुमार मिश्रा उर्फ पहलू, ध्रुवील पटेल और मुकेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इसी क्रम में खोजबीन के दौरान मास्टरमाइंड अंबिकापुर निवासी को सत्यम केशरी को झारखंड से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed