{"_id":"5e72c7ff8ebc3e6fa571cf18","slug":"martyrs-families-will-now-get-rs-20-lakh-in-naxal-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हिंसा में शहीद के परिजनों को अब मिलेंगे 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हिंसा में शहीद के परिजनों को अब मिलेंगे 20 लाख रुपये
Thu, 19 Mar 2020 06:47 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 19 Mar 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इससे पहले नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को तीन लाख रुपये एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दिया जाता था। अब इसमें 17 लाख की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग द्वारा बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाइडलाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि की गई है।
विज्ञापन