फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maoists kill police informer in Bastar district Chhattisgarh 

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर की हत्या की

Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर Published by: आसिम खान Updated Mon, 03 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Maoists kill police informer in Bastar district Chhattisgarh 
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा एक पुलिस के मुखबिर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी कि बस्तर जिले में नक्सलियों ने पुलिस के एक मुखबिर को मार डाला। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है जब मृतक छन्नू सोढ़ी (30) जिले के कोडीनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तनार साप्ताहिक बाजार गया हुआ था।

विज्ञापन


नक्सलियों ने सोढ़ी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


सोढ़ी ‘गोपनिया सैनिक’ (गुप्त पुलिस मुखबिर) के रूप में काम कर रहे थे, जिन्हें नक्सल विरोधी अभियानों के लिए, खासकर खुफिया जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय स्तर पर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed