फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   many civilians injured in ied blast in bijapur district sundarraj says they are out of danger treatment

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट, दो नागरिक घायल

Tue, 01 Dec 2020 12:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 01 Dec 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
many civilians injured in ied blast in bijapur district sundarraj says they are out of danger treatment
बीजापुर जिले में आईईडी विस्फोट हुआ है - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में दो ग्रामीण घायल हो गए हैं। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और तर्रेम गांव के मध्य राजपेंटा गांव के करीब नक्सलियों ने सुबह टाटा सूमो वाहन को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया। 

विज्ञापन

 

इस घटना में वाहन मालिक मोहम्मद इकबाल अंसारी और मोटर मैकेनिक बलराम प्रधान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली कि अंसारी का ट्रक तर्रेम गांव के करीब खराब हो गया था। उसे सुधरवाने के लिए वह मोटर मैकेनिक प्रधान को लेकर तर्रेम की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन जब राजपेंटा गांव के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में अंसारी और प्रधान घायल हो गए। विस्फोट से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग लगाई थी लेकिन उन्होंने नागरिकों के वाहन को उड़ा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed