फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   man had a relationship with a minor girl on the pretext of marriage in Kawardha police arrested

पीड़िता बोली- वो कहता था शादी करेगा: नंदकिशोर ने नाबालिग लड़की संग बनाए कई बार संबंध, घुमाने ले जा रहा था पुणे

Mon, 03 Apr 2023 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 03 Apr 2023 09:31 PM IST
सार


इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2) (n) व पॉक्सो एक्ट 4,6 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
man had a relationship with a minor girl on the pretext of marriage in Kawardha police arrested
पुलिस हिरासत में नंदकिशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिक लड़की संग शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने है। इसके साथ ही आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की को घुमाने के लिए पुणे जा रहा था। पुलिस ने बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार लिया है। 

विज्ञापन

आरोपी के कब्जे से नाबालिग को बरामद कर लिया गया है। पूरा मामला कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी दामापुर का है। पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार पीड़िता के परिजनों ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की को 31 मार्च को रात करीब नौ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फुसलाकर भगाकर ले गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग को आरोपी नंदकिशोर पिता हरेन्द्र कोसले उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरा तुलसी, चौकी दामापुर द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर सकरी (बिलासपुर) से आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नंदकिशोर कोसले ने कई बार शारिरिक शोषण किया और शादी करने का प्रलोभन देकर भगाकर ले जा रहा था। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2) (n) व पॉक्सो एक्ट 4,6 के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed