{"_id":"6966306ffb150f22c50aed07","slug":"major-action-against-cow-smuggling-in-dantewada-56-animals-freed-five-accused-arrested-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा में गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 56 पशु मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: दंतेवाड़ा में गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 56 पशु मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Jan 2026 05:16 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:16 PM IST
सार
दंतेवाड़ा पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने क्रूरता पूर्वक गौवंश को ले जा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 56 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गौवंश तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने क्रूरता पूर्वक गौवंश को ले जा रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर 56 गौवंश को सुरक्षित मुक्त कराया है।
पुलिस को गौ संरक्षक टीम से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर विभिन्न गांवों और जंगल-पहाड़ी रास्तों से होकर लाल, सफेद और काले रंग के बैलों को लाठियों से पीटते हुए बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद दंतेवाड़ा थाना पुलिस की टीम तत्काल रवाना हुई।
पुलिस टीम जब ग्राम मटेनार गौठान के पास पहुंची, तो देखा गया कि पांच लोग 56 गौवंश को बेरहमी से हांकते हुए जंगल की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महेश, संतोष, बसंत मुरामी, राजू और हेमला (सभी निवासी थाना गीदम क्षेत्र) बताए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी गौवंश का पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा परीक्षण कराया गया। इसके बाद 56 गौवंश को सुरक्षा और देखभाल के लिए बालूद स्थित गौठान में गौ संरक्षक को सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना दंतेवाड़ा में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराएं 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।