फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major accident returning Maa Danteshwari Darshan, Sumo falls into ditch, 2 killed,several injured in Jagdalpur

जगदलपुर: मां दंतेश्वरी दर्शन से लौटते वक्त बड़ा हादसा, सूमो खाई में गिरी, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत, कई घायल

Thu, 18 Sep 2025 05:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 18 Sep 2025 05:01 PM IST
सार

दंतेश्वरी मंदिर दर्शन कर लौट रहे एक परिवार का सूमो वाहन स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर घाटी में जा गिरा। हादसे में एक महिला और स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Major accident returning Maa Danteshwari Darshan, Sumo falls into ditch, 2 killed,several injured in Jagdalpur
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जगदलपुर के बास्तानार घाट में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। दंतेश्वरी मंदिर दर्शन कर लौट रहे एक परिवार का सूमो वाहन स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर घाटी में जा गिरा। हादसे में एक महिला और स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का मेकाज अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर निवासी यश ठाकुर अपने भाई हर्ष, परिवार की दो महिलाओं और चालक के साथ गुरुवार सुबह दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी सूमो वाहन से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वाहन बास्तानार घाट के पास पहुँचा, तभी सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सूमो स्कूटी सवार को ठोकर मारते हुए सीधे घाटी में गिर गई।

विज्ञापन

इस हादसे में लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर तुरंत मेकाज अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed