फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   mahendra karma was founder of movement against naxalites

नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन के प्रणेता थे महेंद्र कर्मा

Sat, 25 May 2013 10:53 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
mahendra karma was founder of movement against naxalites

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ आंदोलन का प्रणेता कहा जाता है।

विज्ञापन


भाजपा की रमन सिंह सरकार ने जब सलवा जुड़ूम आंदोलन की शुरूआत की तो महेंद्र कर्मा को ही उसका नेता माना गया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2003 से 2008 के बीच नेता प्रतिपक्ष रहे महेंद्र कर्मा ने अपने परिवार के दर्जनों लोगों को नक्सली हमले में खोया। वे 2000 से 2004 के बीच अजित जोगी सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रहे।

पढ़ें: नक्सली हमले में 3 बड़े नेताओं समेत 20 कांग्रेसियों की मौत
विज्ञापन


इससे पूर्व भी नक्सली चार बार कर्मा पर प्राणघातक हमला कर चुके हैं, जिनमें वे बच गए। यह उन पर 5वां हमला था, जिसमें वे नहीं बच पाए।

पढ़ें: नक्सली हमले में विद्याचरण शुक्ल की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


8 नवंबर 2012 को हुए एक नक्सली हमले में वे बाल-बाल बच गए थे। हमला दंतेवाडा में उनके काफिले पर उस समय हुआ, जब वे अपने घर से जिला मुख्यालय जा रहे थे।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में अब राष्ट्रपति शासन लगाओ: अजीत जोगी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में अपनी राजनीति शुरू करने वाले महेंद्र कर्मा चार बार विधानसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा वे 1996 में लोकसभा के भी सदस्य रहे।

क्या है कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा'

हवाला कांड के बाद जब माधवराव सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर मध्यप्रदेश विकास कांग्रेस की स्थापना की तो महेंद्र कर्मा उनके साथ चले गए। बाद में वे कांग्रेस में लौट आए।

महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ के सबसे शक्तिशाली आदिवासी नेताओं में से एक माने जाते थे। पिछला विधानसभा चुनाव वे हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed