फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahatma Gandhi-Lal Bahadur Shastri Jayanti: State-level interfaith prayer meeting today

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती 2026: राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आज,गजेंद्र देंगे ये संदेश

Fri, 02 Oct 2026 09:36 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 09:36 AM IST
सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज दो अक्तूबर को प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में इसकी शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
Mahatma Gandhi-Lal Bahadur Shastri Jayanti: State-level interfaith prayer meeting today
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज दो अक्तूबर को प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की ओर से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा रायपुर में इसकी शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


सर्वधर्म प्रार्थना सभा के जरिये महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और विचारों का स्मरण करते हुए समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रति आदर और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव होंगे। राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन



भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर सर्वधर्म समभाव, शांति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को सशक्त बनाने की अपील की है। बता दें कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। दोनों महान विभूतियों के जीवन से सत्य, अहिंसा, सादगी, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed