Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Maharashtra Gaurav Yatra reached Maa Matangi Dham Raipur; Prema Sai Maharaj delivered Shivaji Maharaj message

CG: मां मातंगी धाम रायपुर पहुंची महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा; प्रेमा साईं महाराज ने दिया शिवाजी महाराज का संदेश

Sat, 21 Feb 2026 12:00 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 12:00 AM IST
सार

नासिक से जगन्नाथ पुरी के बाद महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा मां मातंगी धाम रायपुर पहुंची। इस दौरान धाम में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। फिर श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के बीच नाचते गाते हुए इस यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवामय नजर आया। 
 

विज्ञापन
Maharashtra Gaurav Yatra reached Maa Matangi Dham Raipur; Prema Sai Maharaj delivered Shivaji Maharaj  message
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नासिक से जगन्नाथ पुरी के बाद महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा मां मातंगी धाम जीजामगांव पहुंची। इस दौरान धाम में इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद आरती की गई। फिर श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के बीच नाचते गाते हुए इस यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवामय नजर आया। 
विज्ञापन



विज्ञापन



वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरव गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाराष्ट्रीय गौरव यात्रा नासिक से जगन्नाथ पुरी पहुंची। फिर यहां से मातंगी धाम रायपुर पहुंची। इस एतिहासक अवसर पर मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉक्टर प्रेमा साईं महाराज ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मां मातंगी धाम में पहुंचे हजारों सनातनियों ने इस भव्य यात्रा का स्वागत किया और वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन












मां मातंगी के पीठाधीश्वर डॉक्टर प्रेमा सांई महाराज ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के संदेश को लोगों को पहुंचाना है। उन्होंने देश को बचाने के लिये किस प्रकार से मुंगलों से लड़ाइयां लड़ीं इसका इतिहास गवाह है। सनातन धर्म को बचाने के लिए उन्होंने जो कार्य किया है, उसे सभी सनातनियों तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्हें जगाने की जरूरत है क्योंकि सनातनी अभी भी सोए हुए हैं। सनातन धर्म को बचाने के लिए वीर शिवाजी महाराज ने अभूतपूर्व काम किया है। 






प्रेमा साईं महाराज खुद सरगुजा से लेकर बस्तर तक सनातनियों को जगाने के लिए कार्य रहे हैं। हिंदुओं को वापस उनके मूल धर्म में ला रहे हैं।  वहीं यात्रा के प्रमुख ने बताया कि 3500 किलोमीटर की इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदुओं को बचाने के लिए किए गए कार्य को जनमानस तक पहुंचाना है। 






बता दें कि धमतरी जिले के कुरुद तहसील के जीजामगांव में है। इसे मां मातंगी का दिव्य दरबार कहा जाता है। बताया जाता है कि माता पार्वती के 10 महाविद्याओं में से एक उग्र देवी ही मातंगी हैं। इन्हें तंत्र-मंत्र की देवी भी कहा जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed